इंदौर: अनुराग नगर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Indore, Indore | Mar 24, 2024 इंदौर के एमआईजी क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बीती 20 मार्च को एमआईजी थाना क्षेत्र के अनुराग नगर में रहने वाले अशोक जैन के घर किसी बदमाश ने घर का ताला तोड़कर कर 8 लाख रुपए से अधिक की ज्वैलरी और अन्य सामान चोरी किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।