इंदौर: हनी ट्रैप मामले की मुख्य आरोपी द्वारा जिला न्यायालय में दिया आवेदन, मामले में चालान एक माह में पेश करने की थी मांग
Indore, Indore | Mar 24, 2024 बहुचर्चित हनीट्रैप मामले में आरोपी श्वेता विजय जैन और बरखा सोनी के द्वारा अपने अधिवक्ता के द्वारा आवेदन पेश किया गया, जिसमें मांग की गई थी कि मामले की जांच एक माह में पूर्ण करते हुए माननीय न्यायलय के समक्ष चालान पेश किया जाए। वही मामले में प्रस्तुत आवेदन पर अभियोजन पक्ष के द्वारा विरोध किया गया, जिस पर विशेष न्यायालय द्वारा प्रस्तुत आवेदन को निरस्त कर दिया।