रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित औरैया के समीप ट्रक के टायर में लगी आग,पहुंची दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
रामगढ़ चौक लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित औरैया के समीप रविवार सोमवार देर रात लगभग 12 बजे गिट्टी लदा चलती हाईवा ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई।जिसे देख ग्रामीणों ने हो-हल्ला करना शुरू कर दिया।जहां चालक आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं।आग बढ़ता देख ग्रामीण ने इसकी सूचना अग्निशमनको दी,जहां पहुंची दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।