सोनो: चुरहैत पुल पर लगे बैरियर से टकराकर एक BMP जवान गम्भीर रूप से हुआ घायल
Sono, Jamui | Apr 19, 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए ड्यूटी पर जा रहा एक बीएमपी जवान चुरहैत पुल पर लगे बैरियर से टकराकर घायल हो गया। जिसे सहयोगी जवानों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जवान की हालत गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।