सोनो: जमुई में भीषण गर्मी में बुजुर्ग वोटरों का दिखा उत्साह, बीमार होने के बाद भी वोट डालने पहुंचे
Sono, Jamui | Apr 19, 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार के गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है. लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव के दौरान उत्साह की अलग-अलग तस्वीरें भी देखने को मिल रही है.जमुई में भी मतदान के वोटरों का उत्साह बढ़-चढ़कर दिखा, जहां 90 साल के मतदाता शारीरिक लाचारी को पीछे छोड़ अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे.