राजातालाब: बनौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से सीनियर लैब टेक्नीशियन घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से सीनियर लैब टेक्नीशियन गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के बनैली गांव के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक लैब टेक्नीशियन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान 42 वर्षीय सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है।