लोहरदगा: गंगा दशहरा पर बड़ा तालाब शिव मंदिर में होगी भव्य गंगा आरती, स्वयंभू महादेव मंदिर में हुई बैठक
लोहरदगा जिले में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आगामी 26 मई, मंगलवार को शिव मंदिर बड़ा तालाब प्रांगण में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर सोमवार शाम 6 बजे छत्तर बगीचा स्थित स्वयंभू महादेव मंदिर प्रांगण में महामंत्री सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।