बरवाडीह: गढ़वाटाड़ में रात्रि रक्त जांच शिविर, फाइलेरिया जांच के लिए लोगों को किया गया जागरूक
बरवाडीह: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के तहत गढ़वाटाड़ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत रात्रि रक्त संग्रह एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने स्वयं रक्त का नमूना देकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से जांच कराने की अपील की।