फुलवरिया: बथुआ बाजार में अनियंत्रित ट्रेलर ने दुकान व बाइक में मारी टक्कर, चालक को लोगों ने पकड़ लिया जुर्माना
फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में बुधवार की दोपहर करीब 2:00 बजे का अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे एक दुकान और उसके सामने खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकान और बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। घटना से आक्रोशित दुकानदारों ने ट्रेलर चालक को पड़कर उसकी धुनाई कर दी। चालक की पिटाई होते देख आसपास के प्रबुद्ध लोग ने बीच बचाव किया ।