दरभंगा: भाकपा(माले) जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, किसान नेता प्रेम सिंह गहलावत व मजदूर नेता आर.एन. ठाकुर को दी गई
भाकपा(माले) के केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह गहलावत तथा भाकपा(माले) राज्य कमेटी सदस्य एवं एक्टू के वरिष्ठ नेता आर.एन. ठाकुर के निधन पर सोमवार को दरभंगा स्थित भाकपा(माले) जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एक्टू के जिला सचिव उमेश प्रसाद साह ने की।