सिराथू: सिराथू इलाके में आवारा गौवंशों का आतंक, हाईवे की सर्विस लेन पर राहगीरों पर कर रहे हैं हमला, जिम्मेदार बेखबर
सिराथू इलाके के सैनी से लेकर अटसराय तक आवारा पशुओं का आतंक छा गया है।नेशनल हाईवे और हाइवे की सर्विस लेन पर दर्जनों आवारा पशु हर समय घूमते रहते हैं।बुधवार शाम सर्विस लेन से गुजरने वाले कई लोगों पर पशुओं ने हमला किया है।लोगों में नाराजगी है और चिंता भी सता रही है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।गाँव में गौशालाओं के बावजूद भी आवारा पशुओं सड़क पर भरमार है।