कोटड़ी: बड़लियास क्षेत्र में तीन स्थानों पर आग, खेत और झोपड़ियां जल गईं
Kotri, Bhilwara | Apr 28, 2026 बड़लियास क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से खेतों में खाखला, पेड़-पौधे व धाकड़ों की झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग का असर पास स्थित स्कूल परिसर तक भी पहुंच गया। एएसआई गोपाल सिंह ने आज मंगलवार शाम करीब सात बजे बताया कि भवानीपुरा सहित अन्य स्थानों पर अज्ञात कारणों से आग लगी। सूचना पर भीलवाड़ा व मांडलगढ़ से दमकलें पहुंचीं और ग्रामीणों की मदद से कड़ी