सरदारशहर: सरदारशहर में शिक्षा का नया अध्याय शुरू, स्व सेठ श्री मूलचंद मालू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का हुआ शुभारंभ
सरदारशहर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, जब स्व. सेठ श्री मूलचंद मालू बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कुबेर ग्रुप के चेयरमेन विकास मालू एवं पंचायत समिति के पूर्व उप प्रधान केशरीचंद शर्मा, विनीत मालू आदि ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। शुभारंभ समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षा प्र