बदायूं: जरीफनगर गांव में घर के ऊपर हाईटेंशन विद्युत लाइन के टच होने से युवक की झुलसकर हुई मौत
Budaun, Budaun | May 5, 2026 बदायूं के थाना जरीफनगर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कक्षल सिंह पुत्र श्रीपाल रात में छत पर गए थे। कि घर के ऊपर से हाई टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। हाई टेंशन विद्युत लाइन का तार कक्षल सिंह के सिर पर टच हो गया और कक्षल सिंह की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने कक्षल सिंह के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।