बांधवगढ़: उमरिया में न.पा. की बड़ी लापरवाही! वार्ड 11में फूटी पाइपलाइन, सड़कों पर गंदगी और पानी की बर्बादी से फूटा लोगों का गुस्सा
उमरिया नगर पालिका परिषद की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 11 में सोमवार, 22 जून की सुबह करीब 9 बजे मुख्य पेयजल पाइपलाइन फट गई, जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। पानी का दबाव इतना अधिक था कि पाइपलाइन के समीप बने एक घर के अंदर तक पानी भर गया, जिससे परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पिछले कई