हरनौत: हरनौत बाजार में स्थित राज्यकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करते दिखे छात्र
बिहार शिक्षा विभाग की ओर से पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा कराने के लाख दावों के बीच नालंदा जिले के हरनौत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरनौत बाजार स्थित राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित त्रैमासिक परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों को मोबाइल फोन के सहारे नकल करते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे परीक्ष