मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हुई हल्की बारिश, उमस बढ़ी, लोगों ने कहा- यह बारिश गर्मी बढ़ाने वाली है
राजगढ़ थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत धौराहा के अंतर्गत कई गांव में बुधवार की करीब दोपहर 3:00 बजे गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। इस बारिश से गर्मी कम होने के बजाय उमस और बढ़ गई। रयकरी। रयकरा। धनवाल। धौरहा। चिखुरिया। धूरकर सहित कई अन्य गांव में। यह बारिश दर्ज की गई। ग्रामीणों ने कहा कि यह बारिश। किसी काम की नहीं है। बल्कि इससे गर्मी और लोगों की परेशानी बढ़ेगी।