दरभंगा: भाजपा जिलाध्यक्ष का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, दरभंगा साइबर थाना में पैसे मांगने का मामला दर्ज
भारतीय जनता पार्टी दरभंगा पश्चिमी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना के व्हाट्सएप अकाउंट को अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा हैक कर उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग करते हुए लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर साइबर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में साइबर डीएसपी ने शनिवार को दोपहर 3:30 बजे के बातों की जानकारी दी।