रीठी: रीठी में जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच निकला जावरा जुलूस, देर रात तक चला विसर्जन
Rithi, Katni | Oct 21, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में शारदेय नवरात्र के समापन पर जावरा विसर्जन जुलूस श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोल बाजार, बस स्टैंड और पोस्ट ऑफिस तिराहे से गुजरा। इस दौरान माता के जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालु जावरा लेकर विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।