उचकागांव थाना क्षेत्र बरारी जगदीश गांव में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश गांव के रोजुदिन और हरैया गांव के प्रहलाद साह के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों को रविवार के दिन दोपहर 2:20 में न्यायालय में प्रस्तुत किया।