पटेढ़ी बेलसर: पूर्व मंत्री बृषण पटेल के भाई और वैशाली विधायक के पिता विपिन बिहारी पटेल का नगवां गांव में निधन
बेलसर प्रखंड क्षेत्र के नगवां गांव निवासी वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल के पिता विपिन बिहारी पटेल का रविवार को शाम 5बजे निधन से क्षेत्र के लोग बहुत दुखी हैं। स्वर्गीय श्री पटेल बहुत ही नेक दिल इंसान के साथ साथ मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम सहनी, सरपंच रीता कुमारी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है