बालोद: पाररास रेलवे फाटक बंद होने से पहले निकलने की जल्दबाजी में पिकअप की टक्कर से गेट क्षतिग्रस्त, एक घंटे तक जाम
Balod, Balod | Apr 30, 2026 बालोद-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर स्थित पाररास रेलवे फाटक पर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम 7 बजे पिकअप वाहन बालोद से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना मिलने के बाद फाटक बंद किया जा रहा था, तभी चालक ने जल्दबाजी में फाटक पार करने का प्रयास किया। हालांकि वाहन समय पर फाटक पार नहीं कर सका औ