गिरिडीह: समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक
समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को 12 बजे आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप ससमय कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।