पूरनपुर: मोहर्रम जुलूस के चलते आज पूरनपुर में दोपहर 3 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली रहेगी बाधित
पूरनपुर। मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को पूरनपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार दोपहर 3 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है,