चंदला: चंदला में सड़कों पर दौड़ रहे मौत के पहिए, ओवरलोड रेत ट्रैक्टरों से लोगों में दहशत, वीडियो वायरल
बुधवार की सुबह 7 बजे एक वीडियो वायरल हुआ है जो चंदला क्षेत्र में रेत से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रही हैं, जिससे आम लोगों में दहशत का माहौल है। नियमों की अनदेखी कर चल रहे इन वाहनों से हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण ओवरलोड वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।