धार: धार में आधुनिक स्वीमिंग पूल बनकर तैयार, संचालन के लिए टेंडर जारी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण
Dhar, Dhar | Oct 25, 2025 धार के उदय रंजन क्लब मैदान में शहर का पहला आधुनिक स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो गया है। लगभग 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से बने इस पूल का उद्देश्य तैराकी प्रेमियों और खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं प्रदान करना है। यह पूल 25 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा और 1.30 मीटर गहरा है।