बहराइच: बंजारी मोड़ के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रही महिला की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारी मोड़ के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।