बहराइच: विकास भवन सभागार में सीडीओ की अध्यक्षता में ज़िला उद्योग बंधु की बैठक सम्पन्न हुई
बहराइच विकास भवन सभागार मे उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चंद्र की अध्यक्षता मे जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। रविवार शाम करीब 4 बजे जिला सूचना विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सीडीओ ने निर्देश दिया है कि संबंधित विभाग से समन्वयकर अवशेष को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार करें।