सोनपुर: चतुरपुर में भीषण आग, 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Sonepur, Saran | Apr 21, 2026 सोनपुर अंचल क्षेत्र के चतुरपुर गांव में मंगलवार को दोपहर 2 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। स्थानीय किसान भी आग पर काबू पाने का