पीरटांड: लोक महोत्सव करमा पर्व पर पीरटांड के बांध गांव में भव्य समारोह हुआ आयोजित।
लोक महोत्सव करमा पर्व पर पीरटांड के बांध गांव में भव्य समारोह आयोजित किया गया।भाजपा नेता विनय कुमार सिंह भी समारोह में शामिल होकर आदिवासी महिलाओं और युवतियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर इन्होंने कहा कि करमा को झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व माना जाता है। यह पर्व सदाचार, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है।