पीरटांड: गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा का रायशुमारी कार्यक्रम श्याम मंदिर में हुवा हंगामेदार।
गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी के चयन को लेकर भाजपा का रायशुमारी कार्यक्रम बुधवार को श्याम मंदिर में आयोजित हुवा। यहां पर बतौर प्रभारी राजमहल के विधायक अनंत ओझा और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुंजन यादव मौजूद रहे. बुधवार की सुबह से दावेदारी पेश कर रहे नेता और उनके समर्थक कार्यकर्ता श्याम मंदिर पहुंच गए. यहां दोपहर के बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की गई।