पीरटांड: कुम्हरलालों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन
आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार" कार्यक्रम का आयोजन मगंलवार को पीरटाड़ के कुम्हरलालों में किया गया। कार्यक्रम का उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के द्वारा निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर कई कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और अबतक किए गए शिकायतों के निष्पादन की सूची का अवलोकन किया ।