गोड्डा जिला में जनवरी की शुरुआत से ही मौसम सर्द हो गया है। सर्द हवाओं के कारण वृद्ध और बच्चों की तबीयत खराब होने लगी है जिसकारण सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 7 दिनों में सैकड़ों मरीज सदर अस्पताल में भर्ती हो चुके है।मंगलवार की शाम उपाधीक्षक डॉ ताराशंकर झा ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।