सिलवानी: सिलवानी में बोरवेल पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध खुदाई, प्रशासन ने मशीन जब्त की
रायसेन जिले के सिलवानी क्षेत्र में कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम अनदेखी सामने आई है, यहां बोरवेल पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध खुदाई जारी है, मामला ग्राम चुन्हैटिया का है, जहां प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बोरवेल मशीन जब्त की है, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पटवारी की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की,