पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी के न्यू बरौंधा में गाली गलौज कर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि शिव प्रसाद की शिकायत पर अशोक केवट पर मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ मामूली बात पर विवाद कर गाली गलौज कर मारपीट कर जान से मार देने की आरोपी ने धमकी दी है। पुलिस सोमवार शाम 6 बजे से जांच कर रही है।