तालबेहट: जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जख़ौरा तालबेहट मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, घंटों यातायात बाधित, राहगीर परेशान
जिले में तेज हवाओं बादलों की गर्जना के बीच हुई मूसलाधार बारिश के कारण जख़ौरा तालबेहट मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया,जिस कारण घंटो यातायात बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,बताया जा रहा तेज हवाओं के बीच सड़क पर पेड़ गिर गया, और जिस कारण राहगीर परेशान हुए हैं।