शिवपुरी विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक व्यक्ति पर जबरन और अनुचित जुर्माना लगाए जाने का एक अजीबोगरीब मामला आज शनिवार को दोपहर ढेड़ बजे लोक अदालत में पहुंचा। सिंहनिवास निवासी बृजमोहन पुत्र हरीबाबू राठौर ने कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि करीब तीन साल पहले उन्होंने अपने एक पड़ोसी को आवश्यकता पड़ने पर अपने बोरवेल से पानी का टैंकर भरवाया था।