भीमगढ़ बांध के दो गेट आज सुबह 11:30 बजे खुलेंगे, बैनगंगा नदी में छोड़ा जाएगा अतिरिक्त पानी
एंकर:
संजय सरोवर परियोजना के भीमगढ़ बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर पर पहुंचने के बाद आज शुक्रवार सुबह 11:30 बजे बांध के दो गेट खोले जाएंगे। प्रशासन ने बैनगंगा नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
खबर:
संजय सरोवर परियोजना (भीमगढ़ बांध) का जलस्तर 516.85 मीटर पहुंचने पर शुक्रवार सुबह 11:30 बजे गेट क्रमांक 5 और 6 को एक-एक मीटर तक खोला जाएगा। दोनों गेटों से कुल 265 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी बैनगंगा नदी में छोड़ा जाएगा।
जिला प्रशासन ने नदी किनारे एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी में न उतरने और अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी है। Rajneesh Harvansh Singh Hashim Khan Dinesh Rai Munmun Adv Nitin Daheriya CDN
Chhapara, Seoni | Jul 31, 2026