फरीदाबाद: बल्लभगढ़ में किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई 20 साल के कारावास व अर्थदंड की सजा
वारदात 16 मार्च 2022 की है। पीडिता किसी काम से अपनी गली से दुसरी गली में दुकान पर गई थी तभी आरोपी ने नाबालिक लडकी को उसके घर छोडने के वहाने से अपने टम्पो बैठा लिया। जिसको वह अपने साथ अपने कमरे पर ले गया। जहां आरोपी ने पीडिता का अपहरण कर बंधक बनाकर बार-बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जो आरोपी को आज अदालत ने जुर्माना और सजा सुनाई है l