सिकंदरा: कौरु गांव के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
संदलपुर–सिकंदरा मार्ग पर कौरु गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर में भर्ती कराया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. गौरव पॉल ने प्राथमिक उपचार करने