मुरैना नगर: मुरैना बस स्टैंड पर ब्लेड से मासूम का चांदी का लॉकेट काट ले गई बच्ची,एक घंटे बाद फिर दिखी तो पकड़ाई, सुरक्षा पर सवाल
मुरैना बस स्टैंड पर भीख मांगने के बहाने दो बच्चियों ने सबलगढ़ निवासी संतोष अग्रवाल के चार वर्षीय बेटे माधव के गले में बंधा काला धागा ब्लेड से काटकर चांदी के लॉकेट पार कर दिए। शिकायत के बाद करीब एक घंटे बाद मां ने एक बच्ची को पहचानकर पकड़ लिया। पुलिस दोनों बच्चियों से पूछताछ कर लॉकेट की तलाश में जुटी है।घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।