राठ: कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टैक्टर से टक्कर, ससुराल जा रहे युवक सहित तीन लोग घायल, टैक्टर खाई में गिरा
Rath, Hamirpur | May 22, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गाँव के पास अपने दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा कर अपनी ससुराल जा रहे युवक की तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर से जा टकराई। जिससे हुए हादसे में बाइक पर सवारी युवक और उसके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को CHC में भर्ती कराया।