कर्रा: जरियागढ़ में स्व. मधुबाला शाहदेव की पुण्यतिथि मनाई गई
Karra, Khunti | Oct 12, 2025 जरिया गढ़ में नागवंशी रियासत राजपरिवार के लाल विजय नाथ शाहदेव के आवास में रविवार को 700 सोनपुर के अंतिम नागवंशी शासक ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव के छोटे पुत्र विश्वनाथ शाहदेव के पुत्र वधु व लाल विजय नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी स्व मधुबाला शाहदेव को उनके पुण्यतिथि पर स्मरण कर नमन किया गया। मधुबाला शाहदेव का निधन सन् 2021 ई में 45 वर्ष की आयु में हो गया।