आरा: बरनाव गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक की हुई मौत, 13 फरवरी को होने वाली थी युवक की शादी
Arrah, Bhojpur | Feb 2, 2024 आयर थाना क्षेत्र के बरनाव गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। मृत युवक बरनाव गांव के जवाहर सोनार का पुत्र रंजीत सोनू बताया गया है। मृतक की बहन ने बताया कि वह घर में बेहोशी की हालत में था तथा मुंह से झाग निकल रहा था। सदर अस्पताल में ले आई तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।