महमूदाबाद: महमूदाबाद में 5 दिन बाद नहर से मिला कार चालक का शव, क्रेन से निकाली गई कार; हत्या या हादसा—पुलिस जांच में जुटी
महमूदाबाद क्षेत्र में पांच दिन से लापता कार चालक अकील का शव रविवार को शारदा सहायक नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने क्रेन की मदद से नहर में गिरी कार को बाहर निकलवाया, जिसमें चालक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला है