उदयपुर: NH 130 के सलाका मोड और डुमरडीह सुसायटी के पास दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
उदयपुर थाना क्षेत्र अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित सलका मोड और डूमरडीह सोसायटी के पास शनिवार और रविवार की देर रात लगभग 1 बजे हुए दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।उदयपुर पुलिस जांच में जुटी है।