रामपुर: वर्षों बाद हो रहे पीएमएस संघ चुनाव में डॉक्टरों का उत्साह चरम पर, रामपुर में 65 चिकित्सक मतदाता कर रहे मतदान
Rampur, Rampur | Jun 22, 2026 रामपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव के तहत सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। जनपद में 65 चिकित्सक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि वर्षों बाद हो रहे चुनाव को लेकर डॉक्टरों में उत्साह है और शत-प्रतिशत मतदान की उम्मीद है। फिलहाल मतदान जारी है