गोरखपुर: सर्राफा रेजिडेंसी बेतियाहाता गोरखपुर के फ्लैट में शार्ट सर्किट से लगी आग, फायर सर्विस की टीम ने आग पर पाया काबू
गोरखपुर के बेतियाहाता में स्थित सर्राफा रेसिडेंशी अपार्टमेंट के प्रथम तल पर फ्लैट नम्बर 105 में शार्ट सर्किट से आग लग गयी। आग बाथरूम में चल रहे वाशिंग मशीन के पास शार्ट सर्किट हुआ। फायर सर्विस गोलघर गोरखपुर को सूचना मिलते ही मौके पर तीन फायर टेंडर सहित फायर यूनिट पहुंची। फायर सर्विस के कर्मचारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को बुक्षाया गया।