शिवपुरी जिले के ग्राम लुकवासा में आज नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक प्रभावी जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन आजीविका मिशन के समूह सदस्यों द्वारा किया गया।जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।और नशा मुक्ति का मजबूत संदेश दिया।रैली में मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं शिक्षकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।