जबलपुर: RDVV: बीकॉम प्रथम वर्ष के एग्जाम में लापरवाही, समय से पहले पेपर बंटे, कई छात्र नहीं दे पाए परीक्षा
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) की बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में एक बड़ी लापरवाही के चलते कई छात्र छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गए। दरअसल, छात्रों को जो प्रवेश पत्र मिला था उसमें जो समय दिया गया था वह सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंकित था। लेकिन जब छात्र छात्राएं दिए गए समय यानी 11 बजे अपने परीक्षा सेंटर पहुंचे तब तक परीक्षा शुरू हो चुकी थीं